लगातार छीकें आ रही हैं, तो ये घरेलू उपाय करें, तुरंत आराम मिलेगा

लगातार छीकें आ रही हैं, तो ये घरेलू उपाय करें, तुरंत आराम मिलेगा

सेहतराग टीम

सर्दियों में जहां एक तरफ लोगों को सर्द हवाएं परेशान करती हैं वहीं ये मौसम लोगों को बीमारियों से भी डराता है। इस समय सर्दी और जुकाम की समस्या अधिक होती है। जुकाम के समय लोगों को छींक आना एक आम समस्या है। कई बार लोगों को लगातार छींक आती है जिसकी वजह से वो काफी परेशान रहते हैं। आपको बता दें कि ये समस्या सांस नली में सूजन आने की वजह से होती है। दरअसल सांस की नली सिकुड़ जाती है और खांसी और बलगम बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं ठंड में ब्रीदिंग सिस्टम में इंफेक्शन का चांस भी ज्यादा होता है। जिसकी वजह से बुखार, नाक से पानी आना, सांस में दिक्कत, छींक की समस्या के साथ गले में खराश भी होती है।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

सर्दी-जुकाम के अलावा किसी भी अन्य तरीके की एलर्जी के कारण भी छींक आने लगती हैं। ऐसे में आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। इससे आपको बिना किसी साइड इफेक्ट के छींक की समस्या से निजात मिल जाएगा।

छींक की समस्या से निजात पाने के घरेलू उपाय

  • 100 ग्राम बादम, 50 ग्राम खांड या शक्कर और 25 ग्राम काली मिर्च लेकर इसका पाउडर बना लें। रोजाना एक चम्मच खाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • छींक की समस्या से निजात पाने के लिए नाक में बादामरोगन, अणु तेल या  फिर सरसों का तेल की कुछ बूंदे डाल लें।
  • मुलेठी का थोड़ा सा पाउडर को शहद के साथ खा लें। इससे भी छींक की समस्या से निजात मिलेगा।
  • अगर सर्दी के कारण नाक बंद हो जाए तो लक्ष्मी विलास, संजीवनी 1-1 गोली खाने से लाभ मिलेगा।
  • अदरक, लौंग, दालचीनी का काढ़ा पिएं।
  • तुलसी, अदरक, लौंग, कालीमिर्च की चाय पिएं।
  • अलसी की चाय तुलसी और अदरक डालकर पिएं।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में जरूर खाएं मखाना, कई रोगों से बचे रहेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।